पहली बार मतदान करनेवाले युवाओं में उत्साह

पहली बार मतदान करनेवाले युवाओं में उत्साह नवादा कार्यालय. विधानसभा चुनाव में इस बार सैकड़ों नये वोटरों ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया. ऐसे मताधिकार करने वाले मतदाताओं में काफी उत्साह देखी जा रही थी. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर खड़े युवा वोटरों ने कहा कि अब मुझे भी चुनने का अधिकार मिला […]
पहली बार मतदान करनेवाले युवाओं में उत्साह नवादा कार्यालय. विधानसभा चुनाव में इस बार सैकड़ों नये वोटरों ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया. ऐसे मताधिकार करने वाले मतदाताओं में काफी उत्साह देखी जा रही थी. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर खड़े युवा वोटरों ने कहा कि अब मुझे भी चुनने का अधिकार मिला है जिसका मैं इस्तेमाल कर रहा हूं. सभी लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए. पहली बार वोट देने का अधिकार पाकर मैं काफी खुश हूं. मैं खुशनसीब हूं कि इवीएम से वोट देने की शुरुआत कर रही हूं. लोगों को अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. ज्योति कुमारी, नवीन नगर नवादामैं पहली वार वोट देकर अच्छे सरकार का चयन करने के लायक हूं. वोट देकर मुझे बहुत अच्छा लगा. मेरे एक वोट से अच्छे व्यक्ति का चयन हो सकता है और सरकार भी बन सकती है. ऋतिका कुमारी, राम नगर,नवादासरकार ने वोट देने का अधिकार 18 वर्ष के युवाओं को दिया है. मैं 18 वर्ष की होकर पहली बार वोट देने जा रही हूं. परिजनों से वोट देने के लिए जानकारी प्राप्त की हूं. फिर भी मुझे अजीब सा लग रहा है. मोनी कुमारी, न्यू एरिया, नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




