वारिसलीगंज विधान सभा-1

वारिसलीगंज विधान सभा-1 शांतिपूर्ण संपन हुआ चुनावकाशीचक. प्रखंड क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम चुनाव मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने 60 प्रतिशत मतदान की बात कही है. बूथ संख्या दो बहरी बिगहा पर नियूक्त पिठासीन पदाधीकारी इवीएम कमरा में बैठ पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने को प्रेरित करते […]
वारिसलीगंज विधान सभा-1 शांतिपूर्ण संपन हुआ चुनावकाशीचक. प्रखंड क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम चुनाव मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने 60 प्रतिशत मतदान की बात कही है. बूथ संख्या दो बहरी बिगहा पर नियूक्त पिठासीन पदाधीकारी इवीएम कमरा में बैठ पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने को प्रेरित करते पाये गये और ग्रामीणों के विरोध के बावजूद उनका रवैया नहीं बदला. भौआर बूथ संख्या 46 पर बोगस वोट के कारण 11 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान किये जाने से आम जनो में रोष है़ वही, महादेव बिगहा बूथ संख्या 38 पर भी बोगस मतदान की बात कही जा रही है. चंडीनावां बूथ संख्या 13 व 14 पर मतदान कर्मियों की मनमानी के कारण मतदान की रफ्तार काफी सुस्त रही और मतदाताओं को घंटो लाइन में खड़ा रहकर परेशानी झेलनी पड़ी. पार्वती बूथ संख्या एक को आदर्श मतदान केंद्र बनाये जाने के बावजूद कोई विशेष व्यवस्था नहीं देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




