मॉडल बूथों पर रहेगी विशेष सुविधा

मॉडल बूथों पर रहेगी विशेष सुविधा नवादा (नगर). विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 31 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में बदला जाना है. निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मनोज कुमार ने बताया कि मॉडल बूथों के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. वोटर बिना किसी परेशानी के मतदान कर सके […]
मॉडल बूथों पर रहेगी विशेष सुविधा नवादा (नगर). विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 31 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र के रूप में बदला जाना है. निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मनोज कुमार ने बताया कि मॉडल बूथों के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. वोटर बिना किसी परेशानी के मतदान कर सके व वोटों का प्रतिशत बढ़े इसके लिए विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित बूथों को मॉडल बूथ के रूप में डेवलप किया गया है. इन बूथों पर बैठने की व्यवस्था रहेगी ताकि वोटरों को लाइन में लगना नहीं पड़े. वोटरों के लिए पेयजल, रोशनी, पंखा, शौचालय आदि की व्यवस्था रहेगी. मॉडल बूथों पर इंटरनेट के द्वारा लाइव वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




