आसमान से रहेगी नक्सलियों पर नजर

Published at :10 Oct 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
आसमान से रहेगी नक्सलियों पर नजर

आसमान से रहेगी नक्सलियों पर नजरमतदान के दिन उपलब्ध रहेगा सेना का हेलीकॉप्टर जिले के 22 चिह्नित स्थानों पर किया जायेगा सील52 स्थानों पर होगी वाहनों की चेकिंग94 अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां लगायी गयी चुनाव कार्य मेंहोटल, धर्मशाला, लॉज आदि की होगी जांचफोटो-19प्रतिनिधि, नवादा (नगर)मतदान के दिन आसमान से भी नक्सलियों व असामाजिक तत्वों पर […]

विज्ञापन

आसमान से रहेगी नक्सलियों पर नजरमतदान के दिन उपलब्ध रहेगा सेना का हेलीकॉप्टर जिले के 22 चिह्नित स्थानों पर किया जायेगा सील52 स्थानों पर होगी वाहनों की चेकिंग94 अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां लगायी गयी चुनाव कार्य मेंहोटल, धर्मशाला, लॉज आदि की होगी जांचफोटो-19प्रतिनिधि, नवादा (नगर)मतदान के दिन आसमान से भी नक्सलियों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी. सेना का हेलीकॉप्टर नक्सली क्षेत्रों में निगरानी करेगा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिले में पांच सुपर जोनल, 35 जोनल ऑफिसर, 153 सेक्टर ऑफिसर, 437 पेट्रोलिंग ऑफिसर को लगाया गया है. उक्त बातें निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को कहीं. उन्होंने बताया कि 11,562 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है. इसमें 10,992 लोगों ने बांड भर कर जमानत ली है. विभिन्न मामलों के 2,479 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. 67 लोगों पर सीसीए लगा कर जिला बदर किया गया. 6174 लीटर अवैध शराब पकड़ा गया. आठ लाख 61,950 रुपये वाहन जांच के दौरान जुर्माना के रूप में वसूला गया है. लगभग 45 लाख रुपये व 26 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. जांच के दौरान जब्त किये गये रुपये धारकों के खिलाफ छह मुकदमे भी दर्ज किये गये हैं. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 14 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है. डीएम ने कहा कि निकटवर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ मिल कर विशेष अभियान चलाकर जिले की सीमा सील करने का काम किया जा रहा है. जिले के 22 चिह्नित प्वाइंटों को सील किया जायेगा़ 52 प्वाइंटों पर वाहन चेकिंग का काम होगा. डीएम ने लोगों से अपील की है कि यदि विशेष आवश्यकता नहीं हो, तो मतदान के दिन यात्रा करने से परहेज करें. मतदान के दिन भी एंबुलेंस, डेयरी वैन आदि पर प्रतिबंध नहीं रहेगा. डीएम ने सभी लोगों से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की़ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एसपी विकास बर्मन ने कहा कि 94 अद्धसैनिक बलों कंपनियां जिले में पहुंची है, जिसे चिह्नित स्थानों पर ड्यूटी में लगा दिया गया है. इन कंपनियों के अलावा कोडरमा व गिरिडीह जिले से सीआरपीएफ के स्पेशल फोर्स को भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नजर रखने के लिए मंगाया गया है. मुख्यालय द्वारा हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया गया है. इससे मतदान के दिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जायेगी. पूरे जिले की घेराबंदी कर लिया गया है. गया व नालंदा जिले से चुनाव के दिन सीमा को सील करने के लिए सहयोग मांगा गया है. पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में 13 हथियार, 94 गोली व एक हैंड ग्रेनेड पकड़े गये है. मतदान के दिन लाइसेंसी हथियार का भय दिखने या अनुचित इस्तेमाल नहीं हो इसके लिए विभिन्न थानों में 693 हथियार जमा कराया गया है. एसपी ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जिले के सभी होटल, धर्मशाला व लॉज की चेकिंग करायी जा रही है. वोटरों को छोड़कर कोई भी बाहरी व्यक्ति जिला में नहीं रहे इसके लिए कड़ाई से जांच करायी जायेगी. चुनाव के दिन प्रत्याशी अधिक से अधिक तीन गाड़ियां लेकर घूम सकते हैं, जिसमें पांच से अधिक आदमी नहीं होंगे. इसके लिए भी कड़ाई से जांच होगी. उन्होंने बताया कि जिला कंट्रोल रूम के अलावा पुलिस लाइन में सहायक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है, जहां विशेष रूप से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जानकारी ली जायेगी. नक्सली प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से पेट्रोलिंग करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन