गला दबा कर बालक की हत्या

गला दबा कर बालक की हत्या घटना पकरीबरावां थाना से डुमरावां बड़की मड़हल गांव कीघटना के बाद से आरोपित फरारफोटो- 11पकरीबरावां. शुक्रवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां बड़की मड़हल गांव में शाम में बच्चों के खेलने के दौरान गोतिया के दादा ने सात वर्षीय बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी है. बड़की […]
गला दबा कर बालक की हत्या घटना पकरीबरावां थाना से डुमरावां बड़की मड़हल गांव कीघटना के बाद से आरोपित फरारफोटो- 11पकरीबरावां. शुक्रवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां बड़की मड़हल गांव में शाम में बच्चों के खेलने के दौरान गोतिया के दादा ने सात वर्षीय बच्चे की गला दबा कर हत्या कर दी है. बड़की मड़हल निवासी संजय चौहान का सात वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार शुक्रवार की शाम तीन बजे स्कूल के पास बच्चों के साथ खेल रहा था़ उसी दौरान बच्चे के दादा के भाई बुद्धू चौहान ने बच्चे को फुसलाकर समीपवर्ती धान की खेत में ले गया, जहां गला दबा कर हत्या कर दिया. घटना की खबर पाकर दौड़े लोगों के आने के पहले ही बुद्धू चौहान फरार हो गया. इस संबंध में पकरीबरावां थाने में एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे पीड़ित पिता संजय चौहान को पुलिसवालों ने डांट डपट कर भगा दिया. बताया जाता है कि बुद्धू चौहान दबंग किस्म का आदमी है. इसलिए पकरीबरावां थाना एफआइआर दर्ज नहीं कर पा रही है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष का माहौल कायम हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर कर अभियुक्त को पकड़ने की दिशा में कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




