थम गया प्रचार का शोर, मैनेज में जुटे प्रत्याशी

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
थम गया प्रचार का शोर, मैनेज में जुटे प्रत्याशी

थम गया प्रचार का शोर, मैनेज में जुटे प्रत्याशी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयविधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी चुनाव प्रचार अभियान शनिवार की शाम पांच बजे थम गया है. 12 अक्तूबर को होनेवाले मतदान को लेकर जिले के सभी पांच विधान क्षेत्रों के प्रत्याशी मतदाताओं को मैनेज करने […]

विज्ञापन

थम गया प्रचार का शोर, मैनेज में जुटे प्रत्याशी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयविधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी चुनाव प्रचार अभियान शनिवार की शाम पांच बजे थम गया है. 12 अक्तूबर को होनेवाले मतदान को लेकर जिले के सभी पांच विधान क्षेत्रों के प्रत्याशी मतदाताओं को मैनेज करने में जुट गये हैं. नेताओं-अभिनेताओं की धुआंधार प्रचार अभियान के बाद प्रचार का शोर शनिवार को थम गया है. मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए प्रत्याशियों द्वारा अब 24 घंटे तक शाम, दाम, दंड, भेद सहित कई प्रकार की नीतियां अपनायी जा रही है. हालांकि, जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग द्वारा पहले ही मतदाताओं से प्रलोभन देनेवाले प्रत्याशियों के पक्ष में वोट न देने की अपील की गयी है. इसके बाद भी ग्रामीण इलाकाें के मतदाताओं को तरह-तरह से आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रचार-प्रसार का शोर-गुल थमने के बाद अब 24 घंटे तक प्रत्याशी अपने-अपने पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों तक भेजने की तैयारी में भी जुट गया है. कई ऐसे भी प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिन्हें सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंट भी नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में ऐसे प्रत्याशी राम भरोसे चुनाव लड़ कर जीतने का दावा कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती किये जाने के बाद बूथ मैनेजमेंट के ठेकेदारों की एक नहीं चल पा रही है. ऐसे में मतदाताओं को गोलबंद कर वोट देने का ठेका ले रखे कुछ नेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. निष्पक्ष व निर्भिक मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही सख्त इंतजाम किये गये हैं. ऐसे में बूथ लूट, मतदाताओं को मैनेज, बोगस मतदान आदि करने वाले की एक नहीं चल पायेगी. रविवार को सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री उपलब्ध करा कर गंतव्य स्थल की ओर रवाना कर दिया जायेगा. निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन की ओर से अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही वैसे पड़ोसी जिलों से पुलिस बल मंगाये जा रहे है जहां 12 अक्तूबर को मतदान कार्य नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन