इंटक कार्यकर्त्ता और कांग्रेसियों ने की बैठक

इंटक कार्यकर्त्ता और कांग्रेसियों ने की बैठक हिसुआनगर के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को इंटक (राष्ट्र्ीय मजदूर कांग्रेस) और कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं की बैठक इंटक के मगध प्रमंडल के उपाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यकर्त्ताओं ने सर्वसम्मति से महागठबंधन के जदयू उम्मीदवार कौशल यादव को साथ देने का निर्णय […]
इंटक कार्यकर्त्ता और कांग्रेसियों ने की बैठक हिसुआनगर के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को इंटक (राष्ट्र्ीय मजदूर कांग्रेस) और कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं की बैठक इंटक के मगध प्रमंडल के उपाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यकर्त्ताओं ने सर्वसम्मति से महागठबंधन के जदयू उम्मीदवार कौशल यादव को साथ देने का निर्णय लिया. प्रो. अवधेश और उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महागठबंधन बिहार को बचाने के लिए किया गया है. हम सभी कार्यकर्त्ता इसे दायित्य पूर्वक निभाने के लिए संकल्पित हैं. सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करना सभी का मूल ध्येय की बात कहते हुए समर्थन की बातों को दुहराया गया. बैठक में पारसनाथ कुमार, बांके बिहारी सिंह, शशिकांत सिंह, राजकुमार शास्त्री, मंजू कुमारी, मंति सिन्हा, बनवारी राम, मो. कमाल उद्दीन, मो. शमीम, रामनंदन सिंह, रामनरेश सिंह, चंदन कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




