सघन दौरा कर मांगा वोट

सघन दौरा कर मांगा वोट फोटो- 1प्रतिनिधि, हिसुआशुक्रवार को जदयू प्रत्याशी कौशल यादव और उनके सर्मथकों ने टोली बनाकर कई गांवों का दौरा किया और वोट मांगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को चमकाने व विश्व में परचम लहराने का हवाला देकर बिहार के पूर्ण विकास के लिए महागंठबंधन को वोट करने की […]
सघन दौरा कर मांगा वोट फोटो- 1प्रतिनिधि, हिसुआशुक्रवार को जदयू प्रत्याशी कौशल यादव और उनके सर्मथकों ने टोली बनाकर कई गांवों का दौरा किया और वोट मांगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को चमकाने व विश्व में परचम लहराने का हवाला देकर बिहार के पूर्ण विकास के लिए महागंठबंधन को वोट करने की अपील की. सांप्रदायिक ताकतों से बिहार को बचाने व शेष बचे विकास को गति देने के लिए वोट मांगा. गांवों में आयोजित सभाओं में कौशल यादव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि केवल अच्छे जुमले दिये हैं. महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है. आम आदमी को ठगा गया है़ जदयू उम्मीदवार हिसुआ के पूर्वी भाग नंदलाल बिगहा, धनमां, धमौल, खानपुर, पचाढ़ा, शिवनारायण बिगहा व पश्चिमी भाग के अजय नगर, विजय नगर, बुधौल, दोना, मड़ुआ, बेलदरिया, सचौल, डीहुरी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ दौरे में राजद जिलाध्यक्ष रामदेव यादव, विनय प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अरूण सिंह, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी, कपिध्यवज वर्मा, ब्यास यादव, संजय राय, मुखिया अशोक सिंह, अरविंद मांझी, शंभु ठाकुर, मुखिया अरविंद मांझी, कपिल मांझी, महेंद्र ठाकुर, तसलीम उद्दीन, नफिरूल हक सहित राजद व जदयू के कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




