मोदी फैंस का दिखा जलवा

मोदी फैंस का दिखा जलवा फोटो-नवादा (नगर)समर्थकों का जबरदस्त उत्साह नरेंद्र मोदी की सभा में देखने का मिला. मोदी के समर्थक लोगों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के रंग-बिरंगे रूप बना कर आये थे. न्यू एरिया का युवा शालू कुमार ने अपने पूरे शरीर पर भाजपा की पेंटिंग बना रखी थी. वहीं, लगभग […]
मोदी फैंस का दिखा जलवा फोटो-नवादा (नगर)समर्थकों का जबरदस्त उत्साह नरेंद्र मोदी की सभा में देखने का मिला. मोदी के समर्थक लोगों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह के रंग-बिरंगे रूप बना कर आये थे. न्यू एरिया का युवा शालू कुमार ने अपने पूरे शरीर पर भाजपा की पेंटिंग बना रखी थी. वहीं, लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग उमानाथ प्रसाद अपने आकर्षक टोपी से लोगों को प्रभावित कर रहे थे. मोदी फैंस क्लब के लोगों के द्वारा बड़े-बड़े थर्माकॉल में मोदी शब्द लिख कर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. भगवा कुर्ता पहने दर्जनों वोलेंटियर भी अलग छवि प्रस्तुत कर रहे थे. भाषण के बीच-बीच में महादलित समाज की महिलाओं द्वारा भी अपनी अंदाज में मोदी के जयकारे लगाना नयी उर्जा का संचार कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




