खादी के कपड़ों पर मिल रही 25% छूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय : खादी के कपड़ों पर 25% की छूट मिल रहा है़ गांधी जयंती के मौके पर इस छूट योजना की शुरुआत की गयी है़ सर्वप्रथम खादी ग्रामोद्योग समिति द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर सर्वोदय नेता संगीत बाबू ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. जिला कार्यालय मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि फिर […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय : खादी के कपड़ों पर 25% की छूट मिल रहा है़ गांधी जयंती के मौके पर इस छूट योजना की शुरुआत की गयी है़ सर्वप्रथम खादी ग्रामोद्योग समिति द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर सर्वोदय नेता संगीत बाबू ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. जिला कार्यालय मंत्री अशोक कुमार ने कहा कि फिर से स्वदेशी अपनाने का वक्त आ गया है. खादी लोगों की चहेता कपड़ा बन रहा है.
आजादी के समय देश में रोजगार पैदा करने के लिए चरखा चलाकर लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया था. आज देश के युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए खादी को बढ़ावा देना चाहिए. जिला के सभी खादी दुकानों में आज से खादी कपड़ों पर 25% की छूट दी जा रही है. कार्यक्रम में जय नारायण प्रसाद, नरेंद्र कुमार, शिव कुमार, शिव भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




