नीतीश को चप्पल दिखाने के मामले में 22 पर केस दर्ज, तीन से थाने में पूछताछ

Published at :30 Sep 2015 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश को चप्पल दिखाने के मामले में 22 पर केस दर्ज, तीन से थाने में पूछताछ

नवादा/पटना : नवादा के वारसलीगंज में एक चुनावी सभा में महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार को चप्पल दिखाने के मामले में 22 सेअधिक लोगों के खिलाफ आज केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की पुलिस जांच पडताल कर रही है.पुलिस वारसलीगंज थाने में उनसे पूछताछ […]

विज्ञापन

नवादा/पटना : नवादा के वारसलीगंज में एक चुनावी सभा में महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार को चप्पल दिखाने के मामले में 22 सेअधिक लोगों के खिलाफ आज केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की पुलिस जांच पडताल कर रही है.पुलिस वारसलीगंज थाने में उनसे पूछताछ कर रही है.जिन तीन युवाओं से पूछताछ की जा रही है, वे स्थानीय हैं और पास के ही गांवों के निवासी हैं.

नीतीश कुमार ने कल सभा से खुद को चप्पल दिखाये जाने के बाद उन लोगों से कहा था कि मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि आप कौन हैं और क्यों ऐसा कर रहे हैं.उधर, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा है कि भाजपा के इशारे पर कुछ लोग नीतीश कुमार को चप्पल दिखा रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि कल नवादा जिले के वारसलीगंज में एक चुनावी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने नरेंद्र मोदी के समर्थन में मोदी मोदी के नारे लगाये और नीतीश कुमार को चप्पल दिखा कर उनका विरोध जताया. उक्त सभा में नीतीश कुमार को कुछ लोगों ने काला झंडा भी दिखाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन