बरसात से पहले शहर के कई नालों की नहीं हुई उड़ाही
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय : बरसात से पहले शहर में नालियों की उड़ाही की प्रथा वर्षो से चली आ रही है. परंतु, मंथर गति से काम होने के कारण सभी नालों की उड़ाही बरसात के बाद तक भी पूरी नहीं हो पायेगी. लोगों को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के प्रमुख नालों की सफाई की […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय : बरसात से पहले शहर में नालियों की उड़ाही की प्रथा वर्षो से चली आ रही है. परंतु, मंथर गति से काम होने के कारण सभी नालों की उड़ाही बरसात के बाद तक भी पूरी नहीं हो पायेगी. लोगों को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के प्रमुख नालों की सफाई की योजना बरसात से पहले ही नगर पर्षद की बैठक में ही पारित कर ली गयी. इस वर्ष नालों की उड़ाही का काम 30 जून से ही शुरू हो गया था.
परंतु, अब तक मात्र 100 फुट से अधिक नालों की उड़ाही नहीं हो पायी है. इस गति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बरसात में भी लोगों को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिल पायेगी. शहर के कई मुख्य नालों की उड़ाही अभी तक शुरू नहीं होने से ऐसे नाले बजबजा रहे हैं. नालों का पानी सड़क पर आ गया है.
इससे लोगों को परेशानी हो रही है. प्रतिवर्ष नालों सफाई के नाम पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हो जाते हैं. बरसात के मौसम का एक माह गुजर जाने को है. परंतु, नालों की सफाई पूरी नहीं होने से एक बार फिर से लोगों को बरसात के साथ-साथ नालियों की पानी जमाव से जूझना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




