नमाज के पहले हिंदुओं ने की सफाई

नवादा (नगर) : ईद के अवसर पर शहर के सब्जी बाजार स्थित जामा मसजिद के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. ईद की नमाज से पहले लोगों ने मसजिद व इसके आसपास के क्षेत्रों को नमाज के लिए उपयुक्त बनाया गया. इस अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि पर्व-त्योहार […]
नवादा (नगर) : ईद के अवसर पर शहर के सब्जी बाजार स्थित जामा मसजिद के आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. ईद की नमाज से पहले लोगों ने मसजिद व इसके आसपास के क्षेत्रों को नमाज के लिए उपयुक्त बनाया गया. इस अभियान के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि पर्व-त्योहार एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होने का अवसर है.
इस दौरान हिंदू-मुसलिम भाईचारे का बेहतर माहौल सब्जी बाजार में देखने को मिला. सुबह पांच बजे से ही हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में स्थित जामा मसजिद के रास्ते व आसपास के इलाके की सफाई स्थानीय लोगों ने शुरू कर किया. इसका नेतृत्व कर रहे समाजसेवी कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ईद की खुशियों में हम सभी शामिल हैं.
साफ -सफाई रखना हर इनसान का फर्ज है. ईद में सभी मुसलिम भाई सही तरीके से मसजिद तक पहुंचे इसके लिए मुहल्ले वासियों के सहयोग से सफाई किया जा रहा है. इस दौरान चंदन कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




