झगड़ा छुड़ाने गयी महिला की हत्या

Published at :16 Jul 2015 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
झगड़ा छुड़ाने गयी महिला की हत्या

नवादा कार्यालय: जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बेलदारी कौआबारी गांव में मंगलवार की रात दो लोगों के बीच हुए झगड़े को छुड़ाने गयी 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मेसकौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात नौ बजे भूमि विवाद […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय: जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के बेलदारी कौआबारी गांव में मंगलवार की रात दो लोगों के बीच हुए झगड़े को छुड़ाने गयी 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मेसकौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात नौ बजे भूमि विवाद को लेकर बेलदारी कौआबारी गांव में लक्ष्मण चौहान व चंद्रिका चौहान दारू के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे.
इसी दौरान द्वारिका चौहान की 70 वर्षीय पत्नी सुमेश्वरी देवी झगड़ा छुड़ाने के लिए दोनों के पास गयी. झगड़े के क्रम में सुमेश्वरी देवी के सर पर लाठी के गंभीर प्रहार से चोट लग गयी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इलाज के लिए पीएचसी मेसकौर में ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
इस संबंध में सुमेश्वरी के बेटा बद्री चौहान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें लक्ष्मण चौहान व चंद्रिका चौहान दोनों को आरोपित बनाया है. पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है. दोनों आरोपित फरार बताये जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन