अनुपस्थित 12 सेविकाओं का मानदेय कटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय. 21 जून से 25 जून तक चले पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले की 12 सेविकाओं के काम से अनुपस्थित रहने पर पांच दिन मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया गया है. गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ललन जी ने पल्स पोलियो से संबंधित सभी कर्मचारियों को अनिवार्य […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय. 21 जून से 25 जून तक चले पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले की 12 सेविकाओं के काम से अनुपस्थित रहने पर पांच दिन मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया गया है.
गौरतलब है कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ललन जी ने पल्स पोलियो से संबंधित सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पूरे अभियान के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया था. सेविकाओं के अनुपस्थित रहने से पोलियो रोधी कार्यक्रम बाधित हुआ. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आइसीडीएस) मोहम्मद कबीर ने सभी संबंधित सीडीपीओ को निर्देश दिया है कि अनुपस्थित सेविकाओं के जून 2015 के मानदेय में पांच दिन की कटौती की जाये.
उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दिया है कि भविष्य में अगर पल्स पोलियो कार्य में शिथिलता बरती जाती है, तो संबंधित सेविकाओं को चयनमुक्त कर दिया जायेगा. पकरीबरावां परियोजना से जहां आरा, रूकसाना परवीन, सयदा खातून, शबाना माजिद, मीना कुमारी, शबी अंजूम परवीन, काशीचक से कुमारी सुनीता सिन्हा व सुधा कुमारी, हिसुआ से रेखा देवी, गोविंदपुर से सुलोचना कुमारी, नीलम कुमारी, मीना कुमारी पर कार्य में लापरवाही के आरोप में उक्त कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




