18 महिला वार्ड पार्षदों को मिले लैपटॉप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2015 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय: राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण योजना के तहत मंगलवार को नगर पर्षद के सभी 18 महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी, उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष नारायण ने सभी वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया. सुभाष नारायण ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय: राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण योजना के तहत मंगलवार को नगर पर्षद के सभी 18 महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी, उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष नारायण ने सभी वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया.
सुभाष नारायण ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया गया है, ताकि घर बैठे ही महिला वार्ड पार्षद सरकार की योजनाओं को ऑन लाइन देख सकें. नगर विकास विभाग की योजनाओं को भी संबंधित वार्ड पार्षदों के इ-मेल पर भेजा जायेगा. नगर पर्षद में लैपटॉप प्राप्त होने पर महिला वार्ड पार्षदों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इससे विकास की योजनाओं पर नजर रखने में सहूलियत होगी. 18 महिला वार्ड पार्षदों के साथ ही इस योजना के तहत मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को टैब प्रदान किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी ने बताया कि पार्षदों को लैपटॉप मिलने के बाद उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था नगर पर्षद से कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है. लैपटॉप प्राप्त करने वाली महिलाओं में सुषमा देवी, विमला कुमारी, कंचन कुमारी, रीता देवी, रीना कुमारी, ममता देवी, रूपा कुमारी, उर्मिला देवी, मनवां देवी, संजू शर्मा, सुनील देवी, आशा राय, संजिदा खातून, पूनम कुमारी, जूही परवीन, रूखसाना मुमताज, स्वर्ण लता सिंह व शाही परवीन शामिल हैं. मौके पर वितरक नीरज कुमार उपस्थित थे.
सिर्फ नाम लिखनेवाली को भी मिला लैपटॉप
18 महिला वार्ड पार्षदों में कई ऐसी हैं जिन्हें कंप्यूटर के संबंध में ए, बी सी, डी का भी ज्ञान नहीं हैं. हालांकि, कुछ लैपटॉप चलाना जानती है. परंतु, दो चार ऐसी पार्षद भी हैं जो साक्षरता के नाम पर सिर्फ खुद का नाम लिखना जानती है. कई ने कहा कि लैपटॉप कम से कम सीरियल देखने में जरूर काम आयेगा. कई महिलाएं लैपटॉप के संबंध में जानती है, क्योंकि उनके बच्चे जिले के बाहर स्कूल, कॉलेजों में पढ़ कर लैपटॉप का ज्ञान अजिर्त किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




