कम समय में होनेवाली फसल लगाएं किसान

Published at :14 Jul 2015 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
कम समय में होनेवाली फसल लगाएं किसान

नवादा कार्यालय: राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सुखाड़ व समाधान विषय पर जागरूकता पाठशाला आयोजित की गयी. लोक प्रभात एवं रूरल युक्त को-ऑर्डिनेशन सेंटर पटना के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला लोहरपुरा में आयोजित की गयी. संस्था के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवादा जिला सूखा ग्रस्त जिला है. […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय: राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सुखाड़ व समाधान विषय पर जागरूकता पाठशाला आयोजित की गयी. लोक प्रभात एवं रूरल युक्त को-ऑर्डिनेशन सेंटर पटना के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला लोहरपुरा में आयोजित की गयी. संस्था के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि नवादा जिला सूखा ग्रस्त जिला है.
यहां बार-बार सुखाड़ की समस्या बनी रहती है. ऐसे में हमलोग यहां कम समय में होने वाले फसल लगा कर अधिक से अधिक अनाज का उत्पादन कर सकें. कार्यशाला को संबोधित करते हुए संजय कुमार ने कहा कि अंधाधुंध पेड़ की कटाई से पर्यावरण पर काफी असर पड़ रहा है. लोगों को इसके प्रति भी जागरूक होना चाहिए.

हमलोग को शादी विवाह, बच्चे के जन्म लेने पर कम से कम यादगार के रूप में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. कार्यशाला में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिश. कार्यशाला को मनोज कुमार, सौदागर चौधरी और इंद्रजीत कुमार ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन