स्वीकार नहीं नीला मॉडल : नंदकिशोर

Published at :03 Jul 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
स्वीकार नहीं नीला मॉडल : नंदकिशोर

नवादा : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता को नीला (नीतीश-लालू) मॉडल स्वीकार नहीं है. बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है. जदयू-राजद की सरकार ने जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने के बजाय अपमानित करने का काम किया है. इससे चुने […]

विज्ञापन
नवादा : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता को नीला (नीतीश-लालू) मॉडल स्वीकार नहीं है. बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है. जदयू-राजद की सरकार ने जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने के बजाय अपमानित करने का काम किया है.
इससे चुने हुए जनप्रतिनिधियों में नीतीश-लालू के खिलाफ आक्रोश है. ऐसे जनप्रतिनिधि अपमान का बदला लेने के लिए एनडीए के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं. प्रदेश में जातियों की सीमाएं टूट रही हैं.
वह गुरुवार को नवादा में विधान परिषद चुनाव को लेकर राजग प्रत्याशी के प्रचार के लिए आये थे. प्रेसवार्ता कर श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले दो साल में विकास का ढोंग रच कर लालू प्रसाद के साथ बिहार में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन