संगीत से सराबोर होगी रविवार की शाम

Published at :27 Jun 2015 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
संगीत से सराबोर होगी रविवार की शाम

नवादा (नगर) : प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट शो को सफल बनाने में लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. सुरमयी संगीत से सराबोर होने को बेताब जिले की जनता को भोजपुरी गायिका देवी का लाइव कार्यक्रम देखने का मौका मिलेगा. गांधी इंटर विद्यालय में रविवार 28 जून को शाम साढ़े छह बजे से […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) : प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट शो को सफल बनाने में लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है. सुरमयी संगीत से सराबोर होने को बेताब जिले की जनता को भोजपुरी गायिका देवी का लाइव कार्यक्रम देखने का मौका मिलेगा. गांधी इंटर विद्यालय में रविवार 28 जून को शाम साढ़े छह बजे से संगीतमयी शाम की शुरुआत होगी.

प्रभात खबर द्वारा होने वाले म्यूजिकल शो के साथ लीड स्पांसर आदर्श होम डेवलपर्स, पावर्ड बाई कुमार ऑटो मोबाइल्स, एसोसिएट स्पांसर दिल्ली पब्लिक स्कूल को स्पांसर युवा होंडा, पार्टनर, राजघराना मेगामार्ट, शारदा एजेंसी, आवासीय ब्राइट कैरियर अकादमी, द रेमंड शॉप, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, बुद्धा आइटीआइ, मॉडर्न ग्रुप ऑफ एजुकेशन, सूर्या ऑटो मोबाइल्स का पूरा साथ व सहयोग मिल रहा है.

गांधी इंटर स्कूल के कैंपस में होने वाले म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाने एवं बैरीकेटिंग का काम शुरू हो गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ भोजपुरी गायिका देवी के म्यूजिकल नाइट का मजा जिला वासी ले सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन