इफ्तार सौहार्द बनाये रखने का जरिया

Published at :26 Jun 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
इफ्तार सौहार्द बनाये रखने का जरिया

नवादा कार्यालय: दावत-ए-इफ्तार पारंपरिक रस्मों के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का बेहतर माध्यम है. इसके जरिये समाज में शांति सद्भाव का संदेश जाता है. यह बातें गुरुवार को दावत-ए-इफ्तार के आयोजन के मौके पर सूर्या ऑटो मोबाइल के निदेशक डॉ विनय कुमार ने कहीं. इन्होंने कहा कि रमजान के दौरान अल्पसंख्यक परिवारों […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय: दावत-ए-इफ्तार पारंपरिक रस्मों के निर्वहन के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का बेहतर माध्यम है. इसके जरिये समाज में शांति सद्भाव का संदेश जाता है. यह बातें गुरुवार को दावत-ए-इफ्तार के आयोजन के मौके पर सूर्या ऑटो मोबाइल के निदेशक डॉ विनय कुमार ने कहीं.

इन्होंने कहा कि रमजान के दौरान अल्पसंख्यक परिवारों के साथ मिल कर इफ्तार करना इसलामिक धर्म को सम्मान करना भी है.

इन्होंने कहा कि महिंद्रा कंपनी के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कंपनी से जुड़े अधिकारी, कर्मी सम्मानित ग्राहक व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, वीरेंद्र सिंह, उप प्रमुख राजेंद्र सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, नंद किशोर चौरसिया, प्रमोद कुमार चुन्नु, गौतम कपूर चंद्रवंशी, सर्वजीत शांडिल्य, बबलू कुमार, गौरी शंकर सिंह, मोहम्मद सलिम, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद जमील, मोहम्मद मोइन, मोहम्मद खलील, मुशा खान व अताउर रहमान आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन