भभुआ में म्यूजिकल नाइट में देवी ने बांधा समां

Published at :26 Jun 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
भभुआ में म्यूजिकल नाइट में देवी ने बांधा समां

भभुआ: भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट का उद्घाटन जिला जज व सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार की शाम दीप जला कर किया. वहीं, इस मौके पर इस कार्यक्रम के एसोसिएट एंस्पाउसर तरुण सिंह भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की भारी हुजूम के बीच सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी ने ‘नीमिया […]

विज्ञापन
भभुआ: भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट का उद्घाटन जिला जज व सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार की शाम दीप जला कर किया. वहीं, इस मौके पर इस कार्यक्रम के एसोसिएट एंस्पाउसर तरुण सिंह भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की भारी हुजूम के बीच सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी ने ‘नीमिया के डारही मइया’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की.

अंगुली में डसले मोरे नगनिया ए ननदी, होली में आ तू हमार राजा आदि सहित कई गीतों पर लोगों ने जम कर तालियां बजायी. कार्यक्रम में मुख्य एस्पाउंसर जदयू नेता आलोक सिंह को स्थानीय संपादक कौशल किशोर त्रिवेदी ने बुके देकर सम्मानित किया. तथा चकाचक लाइटिंग की व्यवस्था में अपने गीत से जलवा बिखेर रहे देवी ने एक तरफ जहां दर्शकों को बारी बारी से देख कर उनके समक्ष मुखातिब होकर उनको संबोधित करती रहीं. वहीं दर्शक दीर्घा में जमे लोग प्रशंसित होकर झूमने लगे.

इस कार्यक्रम को सहयोग करनेवालों में अरविंद चौबे, नीरज पांडे, डॉ संजय सिंह, बसपा से एमएलसी का चुनाव लड़ रहे अजीत कुमार सिंह उर्फ बनारसी सिंह, भाजपा नेता गुप्तनाथ सिंह, सिंघवे टेक्निकल इंस्च्यूट दुर्गावती, राजशंकर बीएड कॉलेज भभुआ,कुमार ब्रदर प्राइवेट लिमिटेड सासाराम मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन