18 महिला वार्ड पार्षदों को मिलेगा लैपटॉप

Published at :19 Jun 2015 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
18 महिला वार्ड पार्षदों को मिलेगा लैपटॉप

नवादा कार्यालय: राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत नवादा नगर पर्षद के 18 महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप दिया जायेगा. संचार क्रांति के दौर में महिला पार्षदों को योजनाओं को लेकर अप-टू-डेट जानकारी रखने के लिए उन्हें लैपटॉप दिया जायेगा. महिला वार्ड पार्षदों के साथ ही मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय: राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत नवादा नगर पर्षद के 18 महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप दिया जायेगा. संचार क्रांति के दौर में महिला पार्षदों को योजनाओं को लेकर अप-टू-डेट जानकारी रखने के लिए उन्हें लैपटॉप दिया जायेगा. महिला वार्ड पार्षदों के साथ ही मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को टैबलेट प्रदान किया जा रहा है.

टैबलेट से अधिकारियों को व्हाट्स एप भी इस्तेमाल करने की बात कही गयी है. ताकि सरकार के निर्देशों को त्वरित मैसेज किया जाये. विकास संबंधी योजनाओं को भी व्हाट्स अप के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजा जा सके. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष नारायण ने बताया कि लैपटॉप की खरीदारी कर ली गयी है. परंतु आदर्श आचार संहिता के कारण वितरण किया जाना संभव नहीं है. आदर्श आचार संहिता के समाप्ति के बाद 18 महिला वार्ड पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को मिले टैबलेट को इंटरनेट से भी जोड़ा जायेगा. विकास संबंधी योजनाओं की वेबसाइट तैयार कर उस पर डाला जायेगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सभी पार्षदों को योजनाओं की जानकारी, बैठकों की सूचना व अन्य जानकारी उनके मेल पर भी दिये जाने का प्रयास किया जायेगा, ताकि ससमय उन्हें नगर पर्षद से जुड़ी सूचना उपलब्ध करायी जा सके.

अधिकतर को जानकारी नहीं

राज्य सरकार द्वारा महिला वार्ड पार्षदों को दिये जा रहे लैपटॉप से वार्ड पार्षदों में खुशी देखी जा रही है. परंतु, सरकार द्वारा वार्ड पार्षदों को लैपटॉप चलाने की ट्रेनिंग दिये जाने की कोई योजना नहीं है. ऐसे में लैपटॉप की उपयोगिता पर प्रश्न चिह्न् खड़ा हो रहा है. नवादा नगर परिषद में कई ऐसी महिला वार्ड पार्षद है जिन्हें लैपटॉप चलाने संबंधी कोई भी जानकारी नहीं है. सरकार द्वारा प्रदान किये जा रहे लैपटॉप का उपयोग महिला वार्ड पार्षद किस तरह कर पाते है यह तो आने वाला समय ही बता पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन