मेन रोड में हटाया गया अतिक्रमण

नवादा (नगर). अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा हुआ है. गुरुवार को शहर के मेन रोड, अस्पताल रोड आदि क्षेत्रों में लगे अतिक्रमण को हटाया गया. सड़कों के किनारे लगे ठेला, खोमचा के साथ ही दुकानों के आगे सामान निकाल कर रखनेवालों पर प्रशासन का डंडा चला. सीओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व […]
सीओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों ने सड़क पर लगे करकट आदि को हटा कर अतिक्रमित भूमि को साफ किया. प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए पूरे मेन रोड इलाके में हड़कंप मचा रहा. लोग सड़कों के किनारे रखे समानों को हड़बड़ी में हटा रहे थे. गौरतलब है कि अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से लोग अक्सर परेशान होते हैं.
जिला प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ पूरी ताकत के साथ जुट गयी है. प्रशासन के इस अभियान सड़क के किनारे दुकान लगा कर गुजारा करनेवालों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि दुकानदार अपने आगे का केवल समान आगे करते है. जबकि, ठेला, खोमचा वालों को भी भाड़ा लेकर स्थान उपलब्ध कराते हैं. इससे जाम की समस्या होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




