पशु-पक्षी भी तेज धूप व गरम हवाओं से हो रहे परेशान

Published at :25 May 2015 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
पशु-पक्षी भी तेज धूप व गरम हवाओं से हो रहे परेशान

नवादा : चिलचिलाती गरमी एवं लू के कारण आदमियों के साथ ही पशु-पक्षियों को अधिक समस्या हो रही है. गरमी में पानी की कमी के कारण जानवरों के सामने पानी पीने की समस्या आ गयी है. इस गरमी में पालतू व दुधारू पशुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है. खटाल या व्यक्तिगत रूप से […]

विज्ञापन

नवादा : चिलचिलाती गरमी एवं लू के कारण आदमियों के साथ ही पशु-पक्षियों को अधिक समस्या हो रही है. गरमी में पानी की कमी के कारण जानवरों के सामने पानी पीने की समस्या आ गयी है.

इस गरमी में पालतू व दुधारू पशुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है. खटाल या व्यक्तिगत रूप से गाय व भैंस पालने वालों के दूध का उत्पादन घट गया है. हरी घास की कमी एवं पानी के अभाव में पशुओं में सन स्ट्रॉक, डिहाइड्रेशन जैसी बीमारियां हो रही है. पशु चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने कहा कि गरमी के मौसम में पशुओं की सुरक्षा बेहद जरूरी है.

गरम हवाओं के कारण दुधारू पशुओं का दूध उत्पादन घटता है. इस मौसम में पशुओं के धूप में रखने से बचना चाहिए साथ ही पशुओं को स्नान की व्यवस्था दो बीमार पड़ने पर इलाज की व्यवस्था सभी पशु चिकित्सा केंद्रों पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन