विद्यार्थियों के लिए एक लाख सेट किताबें ही हैं उपलब्ध

Published at :22 May 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों के लिए एक लाख सेट किताबें ही हैं उपलब्ध

नवादा (नगर) : सरकारी स्कूलों में किताबों की कमी व शिक्षकों की हड़ताल के कारण पूरे अप्रैल माह में पढ़ाई नहीं हो पायी. मई में गरमी की छुट्टी है. जून में स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिलेंगी. ऐसी स्थिति में गुणवत्ता परक शिक्षा की बात बेमानी हो रही है. कक्षा एक […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : सरकारी स्कूलों में किताबों की कमी व शिक्षकों की हड़ताल के कारण पूरे अप्रैल माह में पढ़ाई नहीं हो पायी. मई में गरमी की छुट्टी है. जून में स्कूल खुलने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिलेंगी. ऐसी स्थिति में गुणवत्ता परक शिक्षा की बात बेमानी हो रही है. कक्षा एक से आठ तक की पाठ्य पुस्तकें बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक द्वारा उपलब्ध करायी जाती है.
सरकार के लाख प्रयास के बाद भी हर वर्ष 25 से 30 प्रतिशत नामांकित बच्चे बगैर किताब के ही पढ़ाई करने को विवश होते हैं. इस वर्ष भी अब तक हुई किताबों की उपलब्धता से स्पष्ट है कि 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिली है. गरमी की छुट्टी के बाद स्कूलों के खुलने पर किताबों की आपूर्ति की संभावना बतायी जा रही है. लेकिन, विभाग से मिल रही जानकारी के अनुसार, 25 से 30 प्रतिशत कटौती करके की किताबें उपलब्ध हो पायेगी. क्योंकि, किताबों की प्रिंटिंग ही अब तक नहीं हो पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन