50 घरों की आबादी के लिए चापाकल भी नहीं

Published at :22 May 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
50 घरों की आबादी के लिए चापाकल भी नहीं

नवादा कार्यालय : समाय पंचायत के स्टालीन निवासी विशनी मांझी, नगीना मांझी, सरजू मांझी, कामो देवी आदि ने डीएम ललन जी को आवेदन देकर कहा कि पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है. लोगों ने कहा कि उनकी 50 घरों की आबादी है. इसके लिए एक भी चापाकल नहीं है. एक पहाड़ी चापाकल है भी […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : समाय पंचायत के स्टालीन निवासी विशनी मांझी, नगीना मांझी, सरजू मांझी, कामो देवी आदि ने डीएम ललन जी को आवेदन देकर कहा कि पेयजल उपलब्ध कराने की गुहार लगायी है. लोगों ने कहा कि उनकी 50 घरों की आबादी है. इसके लिए एक भी चापाकल नहीं है. एक पहाड़ी चापाकल है भी तो वह खराब है. पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. डीएम ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सदर बीडीओ को अविलंब स्थल की जांच करने का निर्देश दिया. उचित कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा.
गौरतलब है कि डीएम ललन जी गुरुवार को समाहरणालय परिसर में जनता दरबार के तहत लोगों की समस्याएं सून रहे थे. जनता दरबार में अकबरपुर के शकरपुरा पंचायत की तेल बिगहा की रेखा कुमारी ने बताया कि वह गरीब परिवार की विकलांग लड़की है. उसके यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिससे काफी दिक्कत होती है. डीएम ने शिकायत के बाद कार्यपालक अभियंता पीएचइडी को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में कुल 150 आवेदन आये. इस मौके पर जिला आपूर्तिपदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी मुकेश रंजन, डीआरडीए निदेशक सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, मनरेगा लोकपाल सहित अन्य विभाग के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन