होमगार्ड जवानों ने दी गिरफ्तारी

Published at :22 May 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों ने दी गिरफ्तारी

नवादा (नगर) : पांच सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों ने गुरुवार को जेल भरो अभियान चलाया. बुधवार को चक्का जाम करने के बाद गुरुवार को आक्रोशित होमगार्ड जवान समाहरणालय के पास इकट्ठा हुए व नगर थाने में गिरफ्तारी दिये. 225 होमगार्ड जवानों ने जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी दिया. अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद यादव […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : पांच सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड जवानों ने गुरुवार को जेल भरो अभियान चलाया. बुधवार को चक्का जाम करने के बाद गुरुवार को आक्रोशित होमगार्ड जवान समाहरणालय के पास इकट्ठा हुए व नगर थाने में गिरफ्तारी दिये.
225 होमगार्ड जवानों ने जेल भरो अभियान के तहत गिरफ्तारी दिया. अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद यादव व सचिव राजदेव प्रसाद के नेतृत्व में होमगार्ड के सिपाहियों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की. गिरफ्तारी देनेवालों में पारसनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन