प्रभारी मंत्री ने गरीबों से किया आह्वान

Published at :15 May 2015 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने गरीबों से किया आह्वान

कहा, शिक्षित होने के बाद बच्चे खुद ले लेंगे अपने अधिकार हसनपुरा में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण दहेज प्रथा व नशा छोड़ने का भी किया आह्वान नवादा/नरहट : समाज के निचले पायदान पर रह रहे गरीबों को एकजुट होने की जरूरत है. उनको डॉ आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने की […]

विज्ञापन
कहा, शिक्षित होने के बाद बच्चे खुद ले लेंगे अपने अधिकार
हसनपुरा में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण
दहेज प्रथा व नशा छोड़ने का भी किया आह्वान
नवादा/नरहट : समाज के निचले पायदान पर रह रहे गरीबों को एकजुट होने की जरूरत है. उनको डॉ आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है और उनके विचारों को आगे बढ़ाने की भी जरूरत है.
इसके लिए आपको यदि भूखे रह कर भी बच्चों को पढ़ाना पड़े, तो पढ़ाइये. सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, तभी डॉ आंबेडकर के प्रति आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
यह बातें गुरुवार को नरहट प्रखंड के हसनपुरा गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्याम रजक ने कहीं. उन्होंने कहा कि आज लोग अपने अधिकार को नहीं समझ रहे हैं. जब हम अपने बच्चों को पढ़ायेंगे, तो वह अपना अधिकार खुद ले लेंगे.
उन्होंने दहेज प्रथा से दूर होने व नशा छोड़ने का आह्वान किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये बबन रावत ने भी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर ललन मांझी, बब्लू सिंह, सतीश सिंह, मोहम्मद शमीम ने संबोधित किया़ अध्यक्षता रामस्वरूप राजवंशी ने की. मंच का संचालन भोला राम ने किया. इस मौके पर डीपीआरओ परिमल कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा, रामस्वरूप राजवंशी, प्रदीप राजवंशी, सुरेश यादव, वसंत राजवंशी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन