‘वेतनमान से कम पर समझौता नहीं’

Published at :15 May 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
‘वेतनमान से कम पर समझौता नहीं’

नवादा (नगर) : नियोजित शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को अभ्यास मध्य विद्यालय में हुई. इसमें शिक्षकों के हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने एक सूर में कहा कि वेतनमान मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक […]

विज्ञापन

नवादा (नगर) : नियोजित शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को अभ्यास मध्य विद्यालय में हुई. इसमें शिक्षकों के हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने एक सूर में कहा कि वेतनमान मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

बैठक में टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी के सदस्य अंशुमाला, प्रद्युमण, गौतम कुमार रजक, अरविंद पासवान आदि ने आंदोलन में साथ रहने की घोषणा की. प्रीतम कुमार ने कहा कि 22 मई को गांधी मैदान में होनेवाली नियोजित शिक्षकों की अधिकार रैली में जिले के हजारों शिक्षक भाग लेंगे.

बैठक में सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही गयी. नियोजित शिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ तीन दिनों व माध्यमिक शिक्षक संघ 12 दिनों के साथ के बाद सरकार की भाषा बोलने लगे हैं. नियोजित शिक्षक वेतनमान से कम पर समझौता नहीं करेंगे. बैठक में सफीक उद्दीन, कुसुम लता, जितेंद्र कुमार सिंह, अनीता सिंह, क कुमार, सुभाष प्रसाद, पूनम कुमारी सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन