कचरा उठाने वाली गाड़ियों का नहीं हो रहा इस्तेमाल

Published at :12 May 2015 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
कचरा उठाने वाली गाड़ियों का नहीं हो रहा इस्तेमाल

नवादा (नगर). ठोस कचरा प्रबंधन के रुपये से लगभग 35 लाख रुपये की लागत से सात छोटी गाड़ियां खरीदी गयी हैं. लेकिन, इन गाड़ियों से कचरा उठाने का काम नहीं लिया जा रहा है. खरीदी गयी गाड़ियां नगर भवन परिसर में लगी हुई हैं. छोटे व संकरी गलियों व सड़कों से कचरा उठाने में इन […]

विज्ञापन

नवादा (नगर). ठोस कचरा प्रबंधन के रुपये से लगभग 35 लाख रुपये की लागत से सात छोटी गाड़ियां खरीदी गयी हैं. लेकिन, इन गाड़ियों से कचरा उठाने का काम नहीं लिया जा रहा है.

खरीदी गयी गाड़ियां नगर भवन परिसर में लगी हुई हैं. छोटे व संकरी गलियों व सड़कों से कचरा उठाने में इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाना है.

हाइड्रोलिक ट्रॉली लगा होने के कारण कचरा को सीधे डंपिंग वाले स्थान पर गिराया जा सकता है. नगर भवन में लगाये गये छह गाड़ियों में लगा बैटरी गायब है. हालांकि पर्षद के चेयरमैन इजहार रब्बानी ने बैटरी को खोल कर रख दिये जाने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन