अश्लील सीडी बनानेवाले आठ को 10 साल की कैद

Published at :18 Apr 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
अश्लील सीडी बनानेवाले आठ को 10 साल की कैद

नवादा (कोर्ट) : अपहरण के बाद युवती का अश्लील सीडी बना कर ब्लैकमेल करने के एक मामले में व्यवहार न्यायालय ने शुक्रवार को आठ लोगों पर आरोप सही पाते हुए उन्हें 10-10 साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनायी. जानकारी के अनुसार, अकबरपुर के पचरुखी निवासी एक व्यक्ति की बेटी का 26 अगस्त, 2011 […]

विज्ञापन
नवादा (कोर्ट) : अपहरण के बाद युवती का अश्लील सीडी बना कर ब्लैकमेल करने के एक मामले में व्यवहार न्यायालय ने शुक्रवार को आठ लोगों पर आरोप सही पाते हुए उन्हें 10-10 साल की कैद व जुर्माने की सजा सुनायी. जानकारी के अनुसार, अकबरपुर के पचरुखी निवासी एक व्यक्ति की बेटी का 26 अगस्त, 2011 को शादी की नीयत से गांव के ही पिंटू तिवारी सहित आठ मनचले युवकों ने अपहरण कर लिया. इस दौरान उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील सीडी बना लिया.
इसके बाद सीडी को बाजार में बेचने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया जाता रहा. इस मामले में अकबरपुर थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या 173/11) दर्ज की गयी. पुलिस ने पीड़िता को मुक्त करा कर न्यायालय के आदेश पर परिवार को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन