नो वर्क नो पे के आधार पर होगी कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

सभी बीइओ को शाम पांच बजे तक रिपोर्ट देने को कहा गया स्कूल खुलने व शिक्षकों की उपस्थिति की रोज दी जायेगी रिपोर्ट नवादा (नगर) : नियोजित शिक्षकों के आंदोलन व प्रदर्शन के खिलाफ सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. स्कूल के खुलने की स्थिति व शिक्षकों की उपस्थिति की […]
विज्ञापन
सभी बीइओ को शाम पांच बजे तक रिपोर्ट देने को कहा गया
स्कूल खुलने व शिक्षकों की उपस्थिति की रोज दी जायेगी रिपोर्ट
नवादा (नगर) : नियोजित शिक्षकों के आंदोलन व प्रदर्शन के खिलाफ सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. स्कूल के खुलने की स्थिति व शिक्षकों की उपस्थिति की रिपोर्ट प्रतिदिन राज्य शिक्षा विभाग को भेजा जायेगा. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम व एसपी को पत्र लिख कर नियोजित शिक्षकों द्वारा जारी प्रदर्शन व तालाबंदी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है.
प्रधान सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत सप्ताह में 45 घंटे की पढ़ाई व सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार विद्यालय अवधि में ताजा पकाया हुआ भोजन बच्चों को खिलाया जाना है.
यदि कोई भी शिक्षक या संघ इस कार्य में बाधा पहुंचाता है, तो इस पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाये. जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर, प्रभारी डीइओ सुरेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिदिन शाम पांच बजे तक प्रखंड में विद्यालयों में होनेवाले पठन-पाठन एवं शिक्षकों की उपस्थिति का रिपोर्ट देने को कहा गया है.
बीइओ से प्राप्त रिपोर्ट को प्रतिदिन राज्य कार्यालय भेजा जायेगा. सोमवार को शिक्षा विभाग कार्यालय को शिक्षक आंदोलनकारियों द्वारा लगाये गये ताले को तोड़ कर खोला गया. गौरतलब है कि शनिवार को सैकड़ों शिक्षकों ने डीइओ कार्यालय, सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा कार्यालय, एमडीएम कार्यालय, डायट केंद्र आदि में तालाबंदी कर दिया गया था. सोमवार की सुबह इसे डीइओ सुरेंद्र कुमार मेडल ने तोड़वाया. वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नियोजित शिक्षक विद्यालय कार्य को ठप कर मांगों के समर्थन का दावा कर रही है. वहीं सरकार व प्रशासन नियमित रूप से पठन-पाठन कार्य चलाने में जुटी है.
अकबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बीआरसी में नियोजित शिक्षकों की बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा वेतनमान की घोषणा नहीं की जाती तब तक हड़ताल चलेगा. बैठक में अरुण कुमार, मोहम्मद जसीम उद्दीन, प्रवेश कुमार, धर्मेद्र पंडित, विजय प्रसाद, प्रमोद कुमार, अजय कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे.
हिसुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नियोजित शिक्षकों ने जुलूस निकाल कर स्कूलों को बंद कराया. बीआरसी, राजकीयकृत मध्य विद्यालय से जुलूस निकाला गया. विश्वशांति चौक पर पहुंच कर शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के विरोध में जम कर नारे लगाये और हर हाल में हक ले लेने की आवाज बुलंद की. जुलूस में शिक्षक अनिल कुमार, अशोक कुमार, श्रवण पांडेय, अशोक कुमार, शंकर चौधरी सहित शिक्षक और शिक्षिका शामिल थे.
वारिसलीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, समान काम के बदले समान वेतन की मांग कर रहे नियोजित शिक्षकों के हड़ताल व तालाबंदी का असर सोमवार को भी दिखा. बीआरसी में भी कोई कामकाज नहीं हुआ. मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधारने के लिए नियुक्त किये गये बीएलओ के भी काम नहीं करने से मतदाता सूची अद्यतन का कार्य भी ठप पड़ा हुआ है.
वहीं विद्यालय बंद रहने से बच्चाे अपने घर में रहने पर विवश हैं, जिससे बच्चों का पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है.
रोह प्रतिनिधि के अनुसार, नियोजित शिक्षकों हड़ताल के पांचवें दिन भी अधिकतर स्कूलों में ताले लटके रहे. जिन स्कूलों में वेतनमान वाले शिक्षक हैं वह खुले. लेकिन वहां पढ़ने के लिए बच्चो नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में जो प्रधान शिक्षकों के द्वारा एमडीएम का झूठी रिपोर्ट दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




