सांत्वना जताने पहुंचे भाजपा नेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

हिसुआ : सोमवार को भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन प्रखंड के हदसा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत सिंह के निधन पर परिवार को सांत्वना जताने पहुंचे. उन्होंने मुखिया के पिता अरुण सिंह से अजीत सिंह की आकस्मिक मौत के बारे में सारी जानकारी ली. पिता को ढांढ़स बंधाया और विधवा मिनी […]
विज्ञापन
हिसुआ : सोमवार को भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन प्रखंड के हदसा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत सिंह के निधन पर परिवार को सांत्वना जताने पहुंचे. उन्होंने मुखिया के पिता अरुण सिंह से अजीत सिंह की आकस्मिक मौत के बारे में सारी जानकारी ली.
पिता को ढांढ़स बंधाया और विधवा मिनी सिंह व बच्चाी अंजलि से मिल कर दुख की घड़ी में साथ रहने की बात कहीं. शाहनवाज ने अजीत सिंह को कर्मठ व भरोसेमंद साथी बताया. गौरतलब है कि अजीत सिंह का निधन कुछ दिन पहले ही हो गया था. अचानक सिर में दर्द होने और गिर जाने से उनकी मौत हुई थी. उस समय वह अपने मामा के घर पंडारक में थे.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस वक्त मौत की खबर मिली थी उस समय वह विदेश यात्रा में थे. अजीत सिंह के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. हुसैन के साथ पटना से भाजपा के ह्यूमन राइट सेल के प्रदेश अध्यक्ष अचल कुमार सिन्हा, नालंदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह, केके ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के रवि चौधरी आदि भी पहुंचे थे.
साथ ही स्थानीय विधायक अनिल सिंह, रजौली विधायक कन्हैया कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार सिंह, सांसद प्रतिनिधि बिट्ट सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मी कांत उर्फ विगन सिंह, पवन कुमार गुप्ता के साथ ही गांव के तनुज सिंह, श्यामनंदन सिंह, रंजय सिंह, अशोक कुमार, मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद युनूस, मुखिया राजकुमार पासवान, उपमुखिया विनोद साव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




