सुराग जुटाने में लगी पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

हिसुआ. शुक्रवार को मेन रोड में कटघरा के शिक्षक मनिंद्र कुमार सिंह से हुई चार लाख 45 हजार रुपये की छिनतई के मामले में शनिवार को हिसुआ पुलिस ने सुराग जुटाने में लगी रही. पीड़ित को लेकर थानाध्यक्ष पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे और डय़ूटी में गार्ड, बैंक के अधिकारी से पूछताछ की. […]
विज्ञापन
हिसुआ. शुक्रवार को मेन रोड में कटघरा के शिक्षक मनिंद्र कुमार सिंह से हुई चार लाख 45 हजार रुपये की छिनतई के मामले में शनिवार को हिसुआ पुलिस ने सुराग जुटाने में लगी रही. पीड़ित को लेकर थानाध्यक्ष पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे और डय़ूटी में गार्ड, बैंक के अधिकारी से पूछताछ की. सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंघालने सहित सुराग ढूंढ़ने की अन्य प्रक्रिया शुरू की. थानाध्यक्ष ने सबसे पहले बैंक गार्ड से पूछताछ की. एक बैंक गार्ड को बैंक के भीतर, एक को गेट पर व एक को एटीएम के पास बाहर में तैनात रहने का निर्देश दिया.
पीड़ित शिक्षक मुनिंद्र बैंक अधिकारियों पर वहां से निकासी के रुपये काफी देर से देने पर जम कर आक्रोश जताया. देर होने से ही घटना होने और उसकी संभावना बनने का आरोप लगाया. मुनिंद्र के पास पहले से भी स्टेट बैंक से निकाले गये दो लाख रुपये भी जिसे वह उसी में लेकर वह बैंक में दो घंटे से अधिक समय तक रहे. हालांकि, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार व सहायक मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने बैंक में रुपये नहीं रहने की वजह से देर से भुगतान करने की बात कहीं. बैंक कार्यकाल चार बजे तक या प्रक्रिया में रहने वाले उपभोक्ता को उक्त समय के बाद भी रुपये देने की बात को जायज और बैंक के नियम के अनुकूल बताया.
थानाध्यक्ष ने बैंक के अधिकारियों से अधिक रुपये निकालनेवालों को सुरक्षा देने के लिए एहतिहात के तौर पर पुलिस के सूचित करने का सुझाव दिया. बैंक के आस-पास रोज घुमते रहने वाले चेहरों को चिह्न्ति कर आगे की कार्रवाई शुरू होगी. शनिवार को दिन भर संभावित सुराग खंघालते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




