बिजली का तार नहीं जोड़ा तो लगाया जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

नारदीगंज : शादीपुर के लोगों ने बिजली का तार नहीं जोड़े जाने पर गुरुवार को राजगीर-बोधगया राजमार्ग पर बस्ती बिगहा बाजार के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम में ओडो, कोशला, महादेव बिगहा, बस्ती बिगहा व महादेव बिगहा आदि गांवों के लोगों ने भी साथ दिया. उग्र लोग बिजली का ताड़ जोड़ने की मांग कर […]
विज्ञापन
नारदीगंज : शादीपुर के लोगों ने बिजली का तार नहीं जोड़े जाने पर गुरुवार को राजगीर-बोधगया राजमार्ग पर बस्ती बिगहा बाजार के समीप सड़क जाम कर दिया. जाम में ओडो, कोशला, महादेव बिगहा, बस्ती बिगहा व महादेव बिगहा आदि गांवों के लोगों ने भी साथ दिया. उग्र लोग बिजली का ताड़ जोड़ने की मांग कर रहे थे.
जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक, सीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार वहां पहुंचे. अधिकारियों के समझाने-बुझाने व बिजली का तार जोड़ दिये जाने के आश्वासन के बाद जाम को तोड़ा गया. जानकारी के अनुसार, बुधवार को शादीपुर के समीप बिजली के तार गिर जाने से एक एकड़ खेत में लग गेहूं जल गया था. इस घटना को लेकर उक्त गांव के ग्रामीणों द्वारा अपने बधार से गुजरे तार को नहीं जोड़ने दिया जा रहा था. इससे आसपास के दर्जनों गांव में बिजली का संपर्क भंग हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




