करोड़ों रुपये खर्च पर नहीं बुझी प्यास

Published at :10 Apr 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खर्च पर नहीं बुझी प्यास

नारदीगंज : प्रखंड में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सौजन्य से लगाये गये जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. विभाग के तरफ से इस पर करोड़ों रुपये खर्च किये गये, लेकिन क्षेत्र के लोगों की प्यास नहीं बुझी. जमाने गुजर लेकिन आजतक पानी टंकी से सप्लाइ शुरू नहीं हो पायी है. हालांकि, पानी टंकी […]

विज्ञापन
नारदीगंज : प्रखंड में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सौजन्य से लगाये गये जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. विभाग के तरफ से इस पर करोड़ों रुपये खर्च किये गये, लेकिन क्षेत्र के लोगों की प्यास नहीं बुझी. जमाने गुजर लेकिन आजतक पानी टंकी से सप्लाइ शुरू नहीं हो पायी है.
हालांकि, पानी टंकी में लगे मोटर के सहारे ही उपभोक्ताओं को पानी मिल रही है. यह सुविधा भी तब मिलती है जब बिजली रहती है. बिजली नहीं आने पर पानी नसीब नहीं होता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग पानी के लिए मुहताज हैं.
बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं. यह स्थिति विभाग की उदाशिनता के कारण है. उक्त पानी टंकी से नारदीगंज बाजार के करीब दो सौ उपभोक्ताओं घरों तक पानी पहुंचाने के लिए डेढ़ वर्ष पहले रसीद काटा गया था. लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा है. पानी टंकी का निर्माण नारदीगंज बाजार में आठ वर्ष पहले कराया गया था. 50 हजार गैलन क्षमता वाले जल मिनार की स्थापना होने से प्रखंड वासियों को पानी के लिए आस जगी थी.
लेकिन, विभाग के उदासीनता के कारण लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया. एक सप्ताह से पानी टंकी में लगे ट्रांसफॉर्मर भी जल गया है. इसकी सूचना अधिकारियों को देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया है. दो दिन पहले विभागीय पदाधिकारी भी स्थिति का अवलोकन करने आये थे. उस समय लोगों ने अपनी समस्या उनके समक्ष रखी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन