902 महिलाएं मुरगी पालन कर बढ़ायेंगी अपनी आय

Published at :05 Apr 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
902 महिलाएं मुरगी पालन कर बढ़ायेंगी अपनी आय

नवादा (नगर) : जीविका द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए मुरगी पालन करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है. रोह, रजौली व गोविंदपुर प्रखंड में योजना की शुरुआत करके चयनित 902 महिलाओं को छह चरणों में 25-25 मुरगी व मुरगा 10 रुपये प्रति चूजा के हिसाब से दिया जायेगा. चूजा […]

विज्ञापन
नवादा (नगर) : जीविका द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए मुरगी पालन करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है. रोह, रजौली व गोविंदपुर प्रखंड में योजना की शुरुआत करके चयनित 902 महिलाओं को छह चरणों में 25-25 मुरगी व मुरगा 10 रुपये प्रति चूजा के हिसाब से दिया जायेगा.
चूजा को एक माह बड़ा कर दिया जायेगा, ताकि महिलाएं आसानी से उसे पाल सकें. मुरगी से अंडा प्राप्त कर उससे आय करने व मुरगा बड़ा होने पर उसे बेच कर लाभ कमाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है. एक महिला को कुल 150 चूजे छह चरणों में दिया जायेगा. जीविका के डीपीएम मुकेश संपत ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने से परिवार संपन्न होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन