पत्नी को घर से निकाल रचायी दूसरी शादी

Published at :05 Apr 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को घर से निकाल रचायी दूसरी शादी

काशीचक : सगमा गांव में पहली पत्नी को घर से निकाल दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है. उक्त मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज की गयी है. पीड़िता मनीता देवी ने बताया कि जुलाई 2005 में उसकी शादी सगमा के सागर सिंह के बेटे कन्हैया सिंह के साथ हुई थी. शादी के […]

विज्ञापन
काशीचक : सगमा गांव में पहली पत्नी को घर से निकाल दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है. उक्त मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज की गयी है. पीड़िता मनीता देवी ने बताया कि जुलाई 2005 में उसकी शादी सगमा के सागर सिंह के बेटे कन्हैया सिंह के साथ हुई थी. शादी के महज तीन दिन बाद ही परिजनों द्वारा तीन लाख रुपये व बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा.
वर्ष 2010 में दुरागमन के बाद ससुराल आने पर भी ससुराल वालों का रवैया खराब रहा. वर्ष 2011 में पति की नौकरी सेना में हो गयी. तब परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने का सिलसिला बढ़ गया. वर्ष 2013 में एक बच्ची ने जन्म लिया तब परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया. स्थानीय लोगों के प्रयास से वर्ष 2015 में मेरे भाई ने ससुराल में पहुंचा दिया. मार्च 2015 में मेरे पति ने नालंदा जिले के नेपुरा गांव की पूजा कुमारी से दूसरी शादी रचा ली.
सौतन के घर आते ही सास-ससुर ने काफी मारा पीटा व गला दबाने लगा. काफी गिड़गिड़ाने पर परिजनों ने कपड़ा जेवरात छीन कर घर से निकाल दिया. इस बाबत शाहपुर ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है. दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन