गिरफ्तार करने गये दारोगा पर हसुली से प्रहार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

पकरीबरावां : केशोचक गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस सहित चार लोगों को आरोपित ने हसुली से प्रहार कर जख्मी कर दिया. घटना को वारंटी मुकेश चौधरी और उसके परिजनों ने अंजाम दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एसआइ रंजन कुमार कोर्ट के निर्देश पर फरार वारंटी मुकेश […]
विज्ञापन
पकरीबरावां : केशोचक गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस सहित चार लोगों को आरोपित ने हसुली से प्रहार कर जख्मी कर दिया. घटना को वारंटी मुकेश चौधरी और उसके परिजनों ने अंजाम दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एसआइ रंजन कुमार कोर्ट के निर्देश पर फरार वारंटी मुकेश चौधरी को गिरफ्तार करने उसके घर गये थे.
घर में पहले से घात लगाये बैठे मुकेश चौधरी व उसके पिता नागो चौधरी ने एसआइ को जान से मारने की नियत से हसुली चलाना शुरू कर दिया. इससे एसआइ जख्मी हो गये. बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों व गांव के लोगों की मदद से एसआइ को पीएचसी में भरती कराया गया. यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया है. गौरतलब है कि मुकेश चौधरी पांच वर्ष पहले ननौरा की पुनिया देवी से विवाह किया था. कुछ माह पहले पहली पत्नी के रहते ही दूसरी शादी करने जा रहा था. पहली पत्नी पुनिया देवी ने कोर्ट में परिवाद दायर की थी.
इस मामले में ही एसआइ रंजन कुमार, पुनिया देवी के भाई सत्येंद्र चौधरी, उपेंद्र चौधरी व विनोद चौधरी के साथ केशोचक युवक की पहचान करने सिविल ड्रेस में गये थे. एसआइ सहित चारों लोग दो बाइक पर सवार थे. इनके पीछे पुलिस की गाड़ी भी थी. इधर, एसआइ पर हसुली से वार करने के बाद जब लोग उनके बचाव में लगे तो आरोपित उनकी बाइक छीन कर फरार हो गया. घटना की खबर मिलते ही पूरे प्रखंड में कोहराम सा मचा है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की मामले को लेकर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पकड़े जाने पर ही होगी कार्रवाई
घटना के बाद गांव में छापेमारी की गयी है. गांव में पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर के सभी लोग फरार हो चुके थे. आरोपितों व घर के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उनके पकड़े जाने पर ही किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी.
डॉ परवेज अख्तर, एसपी, नवादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




