टैक्स वसूली अधिक सफाई नदारद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : टैक्स की वसूली के आधार पर सड़कों की साफ -सफाई व अन्य सुविधाओं को बहाल करने की व्यवस्था नगर पर्षद द्वारा अपनायी जायेगी. नगर एवं शहरी विकास विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2014 से होल्डिंग टैक्स में लगभग डेढ़ गुणा की वृद्धि की गयी है. टैक्स वृद्धि के बाद भी अपेक्षानुसार साफ -सफाई […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : टैक्स की वसूली के आधार पर सड़कों की साफ -सफाई व अन्य सुविधाओं को बहाल करने की व्यवस्था नगर पर्षद द्वारा अपनायी जायेगी. नगर एवं शहरी विकास विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2014 से होल्डिंग टैक्स में लगभग डेढ़ गुणा की वृद्धि की गयी है. टैक्स वृद्धि के बाद भी अपेक्षानुसार साफ -सफाई व अन्य सुविधाओं में विस्तार नहीं हुआ है. नगर पर्षद द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली का आधार उपयोगिता के अनुसार सड़कों के किनारे स्थित भवन या व्यावसायिक केंद्र हैं.
टैक्स वसूली का कार्य प्रधान मुख्य सड़क व अन्य सड़क के आधार पर किया गया है. इन स्थानों में टैक्स वृद्धि के बाद नगर परिषद का राजस्व बढ़ा है. प्राप्त सूचना के अनुसार नगर एवं शहरी विकास विभाग के द्वारा टैक्स वसूली के आधार पर सड़कों की सफाई व अन्य सुविधाएं दिये जाने पर विचार हो रहा है.
नगर पर्षद के अधिकारियों ने इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई पत्र प्राप्त नहीं होने की बात कही, लेकिन उन्होंने कहा कि साफ -सफाई की बात हो या रोशनी व पेयजल उपलब्ध के लिए कार्य करने में मुख्य सड़क को प्राथमिकता दी जाती है. नगर पर्षद द्वारा सफाई कर्मियों व संसाधनों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है. नालियों की नियमित सफाई एवं सड़कों पर झाड़ू लगाने कूड़ा उठाने के काम का शेड्यूल आवश्यकतानुसार तय किया जाता है.
सबसे अधिक होल्डिंग टैक्स की वसूली
शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के रूप में मेन रोड, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, कचहरी रोड आदि को चिह्न्ति कर सबसे अधिक दर से होल्डिंग टैक्स वसूला जाता है. शहरी विकास विभाग द्वारा अब इन क्षेत्रों में सर्वाधिक समय साफ-सफाई की व्यवस्था करने की योजना बनायी जा रही है. हालांकि, फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




