ऑफिसर्स कॉलोनी के गेट पर लगी आग, अफरातफरी

Published at :03 Apr 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
ऑफिसर्स कॉलोनी के गेट पर लगी आग, अफरातफरी

नवादा कार्यालय : शहर के पुरानी कचहरी रोड में भीड़-भाड़ वाले इलाके ऑफिसर्स कॉलोनी के गेट पर गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी भी मच गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के गेट के दक्षिणी हिस्से में लगे ट्रांस्फॉर्मर में अचानक आग लग […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : शहर के पुरानी कचहरी रोड में भीड़-भाड़ वाले इलाके ऑफिसर्स कॉलोनी के गेट पर गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गयी. इससे अफरा-तफरी भी मच गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के गेट के दक्षिणी हिस्से में लगे ट्रांस्फॉर्मर में अचानक आग लग गयी. अभी लोग कुछ समझ पाते की आग बगल के एक गुमटीनुमा दुकान को जाला दिया. जानकारी देने पर पहुंची दमकलकर्मी. उनके आने के बाद आग पर काबू पाया गया.
इस दौरान आस-पास के काफी संख्या में लोग पहुंच गये. दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया गया. हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. यदि थोड़ी और देर होती तो नुकसान अधिक होता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन