सांसद के बयान पर फूटा गुस्सा

Published at :03 Apr 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद के बयान पर फूटा गुस्सा

हिसुआ : केंद्रीय लघु सूक्ष्म व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया गांधी के बारे में दिये गये बयान के खिलाफ गुरुवार को क्षेत्र के कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा. कांग्रेस नेताओं ने शाम में प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में उनका पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं […]

विज्ञापन
हिसुआ : केंद्रीय लघु सूक्ष्म व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया गांधी के बारे में दिये गये बयान के खिलाफ गुरुवार को क्षेत्र के कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा. कांग्रेस नेताओं ने शाम में प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में उनका पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से गिरिराज को मंत्रिमंडल से बरखास्त करने की मांग की. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह बयान नारी जाती का अपमान है.
नवादा के सांसद के ऐसे बयान से पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों का सर शर्म से झुक गया है. दहन कार्यक्रम में जिला पार्षद जितेंद्र सिंह जीतू, वीरेंद्र सिंह, शशि सिंह, पारसनाथ कुमार, सर्वेश कुमार, पंकज कुमार, हीरा सिंह, सुमन सिंह, युवा कांग्रेस के गोपाल कुमार सहित कांग्रेसी शामिल थे.
उधर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, श्यामसुंदर सिंह, रामजी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, शिवानी यादव, कार्यानंद सिंह, रामसागर सिंह आदि ने गिरिराज सिंह पर महिला जाति को अपमानित करने की बात कही है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से गिरिराज सिंह को बरखास्त करने की मांग की है.
महिलाओं का अपमान
कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम के तुरंत बाद जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्पा के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला दहन किया.
समिति की महिलाओं ने गिरिराज सिंह पर महिला जाति का अपमान करने का आरोप लगाया. कार्यक्रम में शामिल किसान सभा के जिला मंत्री रामयतन सिंह ने सांसद के बयान की निंदा की और कहा कि यह नारी स्मिता के खिलाफ है. महिलाओं द्वारा किया जा रहा विरोध जायज है. केंद्र सरकार इसका संज्ञान ले.
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सोनी राजवंशी, खुशबू कुमारी, निर्मला देवी, मंजू कुमारी, रीता देवी, पिंकी कुमारी, बबिता कुमारी चौधरी , आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
पकरीबरावां प्रतिनिधि के अनुसार, सांसद गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया गांधी के बारे में दिये बयान की जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इकबाल हैदर खां मेजर व जदयू नेता कमरूलबारी धमौलवी ने निंदा की है. दोनों ने कहा कि सांसद के बयान से नारी जाती का अपमान हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन