सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने निकाला मशाल जुलूस

नवादा कार्यालय : गुरुवार को बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन को लेकर गांधी इंटर विद्यालय गेट से सैकड़ों की संख्या में मशाल जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर किये. सांख्यिकी स्वयं संघ के जिलाध्यक्ष राज कमल उर्फ लालू जी ने बताया कि पूर्व […]
नवादा कार्यालय : गुरुवार को बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ ने अपनी मांगों के समर्थन को लेकर गांधी इंटर विद्यालय गेट से सैकड़ों की संख्या में मशाल जुलूस निकाल कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर नाराजगी जाहिर किये. सांख्यिकी स्वयं संघ के जिलाध्यक्ष राज कमल उर्फ लालू जी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भी हमलोगों को नियमित एवं संतोषजनक मानदेय लागू कराने का आश्वासन दिया गया था. परंतु, आज तक लागू नहीं हुआ.
पहले जन संपर्क यात्रा में निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हमारी मांगों को जायज कह कर लागू करवाने का आश्वासन दिया.
यहां तक कि विधानसभा के अंदर सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जगदीशपुर विधायक भाई दिनेश के द्वारा धरना पर बैठने के फलस्वरूप 28 मार्च को ग्रामीण संसदीय कार्य मंत्री सह मुख्य सचेतक श्रवण कुमार एवं राजद के विधायक अब्दुल बरी सिद्दीकी ने धरना यह कह कर तोड़वाया कि आपकी मांगों को गुरुवार को बैठक विधान सभा के अंदर करके लागू कर दिया जायेगा. जो आज तक नहीं हुआ.
इन्हीं सब कारणों से नाराज होकर सांख्यिकी स्वयं सेवकों ने गुरुवार को मशाल जुलूस का आयोजन किया. मौके पर संतोष कुमार, बच्चु यादव, छोटेलाल चौरसिया, राजबल्लभ, पंकज केसरी, संग्राम, सुनील, सतपाल सहित सैकड़ों सांख्यिकी स्वयं सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




