बिचौलियों के माध्यम से हुई धान की खरीद

Published at :02 Apr 2015 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिचौलियों के माध्यम से हुई धान की खरीद

गोविन्दपुर : मंगलवार की रात डॉ कृष्ण देव प्रसाद की अध्यक्षता में सरकंडा के किसानों की एक बैठक हुई. इसमें सुरेंद्र प्रसाद तरुण ने कहा कि प्रखंड को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर द्वारा धान की खरीद बिचौलियों के माध्यम से करायी जा रही है. प्रखंड के गोदाम को भर दिया गया है. सरकंडा के 10 किसानों का धान […]

विज्ञापन
गोविन्दपुर : मंगलवार की रात डॉ कृष्ण देव प्रसाद की अध्यक्षता में सरकंडा के किसानों की एक बैठक हुई. इसमें सुरेंद्र प्रसाद तरुण ने कहा कि प्रखंड को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर द्वारा धान की खरीद बिचौलियों के माध्यम से करायी जा रही है. प्रखंड के गोदाम को भर दिया गया है. सरकंडा के 10 किसानों का धान डेढ़ माह से खलिहान में पड़ा है.
इंस्पेक्टर वादा कर धान नहीं ले रहे हैं. वयोवृद्ध नेता सुरेंद्र प्रसाद तरुण ने इसके विरोध में बीडीओ के समक्ष अनशन शुरू करेंगे. पता चला है कि झारखंड के किसानों का धान गोविंदपुर मे बिचौलियों द्वारा क्रय की जाती है. सरकार द्वारा 1660 रुपये के जगह पर बिचौलियों द्वारा 1050 रुपये के दर से प्रति क्विंटल धान खरीदी जाती रही है.
को-ऑपरेटिव अपना कमीशन 160 रुपये काट कर किसानों को 1500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से देता है. प्रत्येक किसान बोरा 14 रुपये की दर से खरीद कर धान प्रखंड में पहुंचाता है. जबकि, करीब प्रत्येक पंचायत में अपना पैक्स गोदाम बना हुआ है इसका उपयोग नहीं होता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन