इंदिरा आवास योजना में फर्जीवाड़ा, की शिकायत

Published at :02 Apr 2015 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना में फर्जीवाड़ा, की शिकायत

काशीचक : इंदिरा आवास योजना में फर्जीवाड़ा का उद्भेदन तब हुआ जब लाभुक के घर आये इंदिरा आवास सहायक द्वारा पैसा निकाल कर कॉलोनी नहीं बनाये जाने का आरोप लगाया. यह वाक्या बेलड़ पंचायत के भट्टा ग्राम के सहवाजिया खातून पति मो क्याम अहमद की है. लाभुक ने बताया कि इंदिरा आवास सहायक के आने […]

विज्ञापन
काशीचक : इंदिरा आवास योजना में फर्जीवाड़ा का उद्भेदन तब हुआ जब लाभुक के घर आये इंदिरा आवास सहायक द्वारा पैसा निकाल कर कॉलोनी नहीं बनाये जाने का आरोप लगाया. यह वाक्या बेलड़ पंचायत के भट्टा ग्राम के सहवाजिया खातून पति मो क्याम अहमद की है. लाभुक ने बताया कि इंदिरा आवास सहायक के आने के बाद उसे मालूम हुआ कि उसके नाम से इंदिरा आवास हुआ है.
जब वह मध्य ग्रामीण बैंक काशीचक में गया तो उसके खाता नंबर 7286170008570 में पत्नी की जगह दूसरी महिला का फोटो चिपका कर पैसा निकाला गया था. इस मामले में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी नवादा, पंचायती राज पदाधिकारी नवादा, डीएम व बीडीओ काशीचक को आवेदन देकर आवास योजना में गलत तरीके से पैसा निकाले जाने का ज्ञापन दिये हैं. पीड़ित ने बताया कि कार्रवाई ने होने पर बीडीओ से दुबारा शिकायत करने पर बीडीओ ने कहा जाना कि आपके खाते में पैसा जमा हो गया है. जाकर निकाल लें.
इससे संदेह होता है कि बैंक मैनेजर एवं बीडीओ द्वारा आवास योजना में बड़े पैमाने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. यह घटना ग्रामीण शावरा खातून (पति क्यूम अंसारी) का नाम शब्ज खातून बना कर कर दिया गया. इसके साथ भी ऐसी ही वाक्या होने की आशंका लगायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन