पार नवादा में चार स्थानों से निकली झांकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार नवादा में चार स्थानों से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी. बिजली ऑफिस के सामने भदौनी सद्भावना चौक, पार नवादा देवी स्थान, बजरंग नगर रेलवे क्रॉसिंग व मस्तानगंज पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभायात्राा निकली गयी. बिजली ऑफिस के सामने से निकाले गये भव्य शोभायात्रा में डीजे साउंड […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार नवादा में चार स्थानों से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गयी. बिजली ऑफिस के सामने भदौनी सद्भावना चौक, पार नवादा देवी स्थान, बजरंग नगर रेलवे क्रॉसिंग व मस्तानगंज पंचमुखी हनुमान मंदिर से शोभायात्राा निकली गयी.
बिजली ऑफिस के सामने से निकाले गये भव्य शोभायात्रा में डीजे साउंड के अलावे भगवान शिव के साथ उनके भूत-पिसाचों की टोली व बीर बजरंग वली आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. देवी स्थान के पास से बैंड बाजा व डीजे साउंड के साथ राम भक्तों की अपार भीड़ जुटी हुई थी. बजरंग नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से टमटम, डीजे बैंड आदि में बजते जयश्री राम के नारों के साथ नाचते गाते हुए आगे बढ़े. मस्तानगंज पंचमुखी मंदिर के पास से बैलगाड़ी पर सवार झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही.
शोभायात्रा में 2013 के रामनवमी जुलूस के बाद मारे गये गोरेलाल यादव की याद में उनकी तसवीर को शोभायात्रा के साथ रखा गया था. सभी स्थानों से निकाली गयी शोभायात्रा मस्तानगंज पंचमुखी हनुमान मंदिर में इकट्ठी हुई वहीं से चार स्थानों की शोभायात्रा एक साथ अंसारनगर, बुंदेलखंड, मिरदाह टोली, रजाैली बस स्टैंड, गया रोड, सद्भावना चौक होते हुए शोभ मंदिर में जाकर संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




