कंडक्टर ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकत

Published at :27 Mar 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
कंडक्टर ने बच्ची के साथ की अश्लील हरकत

नवादा (सदर) : सिंह ट्रेवल्स नामक बस बिहारशरीपफ से नवादा आ रही थी. इस दौरान बस कंडक्टर ने छह वर्षीय बच्ची के साथ चलती बस में अश्लील हरकत करने लगा, जो यात्री को नागवार गुजरी. यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार, कतरीसराय थाने के परोरिया निवासी बच्चू यादव पतोहु, पोता-पोती के साथ […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : सिंह ट्रेवल्स नामक बस बिहारशरीपफ से नवादा आ रही थी. इस दौरान बस कंडक्टर ने छह वर्षीय बच्ची के साथ चलती बस में अश्लील हरकत करने लगा, जो यात्री को नागवार गुजरी. यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया.
जानकारी के अनुसार, कतरीसराय थाने के परोरिया निवासी बच्चू यादव पतोहु, पोता-पोती के साथ नवादा आ रहे थे. इसी दौरान में कंडक्टर हरनौत निवासी धूरी राम चंद्रवंशी बच्ची को अपने गोद में बिठा कर अश्लील हरकत करने लगा. इस पर यात्रियों ने आपत्ति जताते हुए हंगा किया. बस नवादा पहुंचते ही कंडक्टर भागने का प्रयास किया. लेकिन, यात्रियों ने उसे पकड़ कर नगर थाना की पुलिस को सौंप दिया. गुस्साये लोगों ने बस का आगे का सीसा भी तोड़ दिया. बच्चू यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर कंडक्टर पर कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कंडक्टर पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन