कोई नहीं लौटता खाली हाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2015 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

नारदीगंज : सूबे के पौराणिक व ऐतिहासिक सूर्य मंदिरों में शुमार है हंडिया गांव स्थित सूर्य नारायण मंदिर. इसकी गाथा द्वापर कालीन युग से होते आ रही है. लेकिन, शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण इसका विकास नहीं हो पाया है. सूर्योपासना को लेकर श्रद्धालु यहां हर समय आते रहते हैं. कहते हैं कि सच्चे मन […]
विज्ञापन
नारदीगंज : सूबे के पौराणिक व ऐतिहासिक सूर्य मंदिरों में शुमार है हंडिया गांव स्थित सूर्य नारायण मंदिर. इसकी गाथा द्वापर कालीन युग से होते आ रही है. लेकिन, शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण इसका विकास नहीं हो पाया है. सूर्योपासना को लेकर श्रद्धालु यहां हर समय आते रहते हैं.
कहते हैं कि सच्चे मन से मांगी मुरादें यहां पूरी होती हैं. कोई भी याचक यहां से खाली हाथ वापस नहीं लौटता. द्वापर युग के मगध सम्राट जरासंध का इस क्षेत्र में साम्राज्य था. जरासंध की राजधानी राजगीर (राजगृह) थी़ किवंदतियां है कि जरासंध की बेटी धन्यावति अपने आराध्य देव भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए धनियावा पहाड़ी स्थित मंदिर में इसी मार्ग से प्रतिदिन जाती थी़
यहां स्थित तालाब में स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करती थी़ यहां के लोगों की आम धारना है कि मंदिर के निकट स्थित सरोवर में स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने वाला कोई भी याचक खाली हाथ वापस नही लौटता है. सरोवर में स्नान करने वाले को कुष्ठ रोग समेत अन्य चर्म रोग से मुक्ति मिल जाती है़ उनकी काया कंचन हो जाती है़ प्रत्येक रविवार को पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का यहां ताता लगा रहता है .
प्रशासन का नहीं रहता सहयोग :
सूर्योपासन को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु यहां अर्घ दान तक अपना समय मंदिर परिसर में ही गुजारते हैं. आसपास के श्रद्धालुओं के अलावा दूर-दराज के लोग भी यहां पहुंचते हैं़ इसके साथ ही विभिन्न तरह के स्टॉल लगा कर पूजा सामग्री की बिक्री की जाती है. लेकिन, प्रशासनिक स्तर पर इन लोगों की सुरक्षा व सुविधा के लिए कुछ नहीं किया जाता है़ गांव के लोगों द्वारा मंदिर के आसपास सफाई, रोशनी व पेयजल की व्यवस्था की जाती है़ पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा मनोरंजन की व्यवस्था की जाती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




