नहीं मिला जिले के किसानों को लाभ

Published at :24 Mar 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं मिला जिले के किसानों को लाभ

नवादा (सदर) : जिले में धान खरीद के लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों में बनाये गये तमाम क्रय केंद्र में खरीद शुरू करने की तिथि सरकार के तरफ से 15 नवंबर तय की गयी थी. परंतु, पहले तो केूंद्र खोले जाने को लेकर अधिकारियों द्वारा जान-बूझ कर कई तरह की बहाने बाजी होती रही. आखिरकार किसानों […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : जिले में धान खरीद के लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों में बनाये गये तमाम क्रय केंद्र में खरीद शुरू करने की तिथि सरकार के तरफ से 15 नवंबर तय की गयी थी. परंतु, पहले तो केूंद्र खोले जाने को लेकर अधिकारियों द्वारा जान-बूझ कर कई तरह की बहाने बाजी होती रही.
आखिरकार किसानों के आंदोलन व काफी दबाव के बाद करीब दो माह बाद क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हुई. वह भी सुचारु रूप से नहीं, अनमने ढंग से खरीदारी की गयी, जिसका लाभ किसानों को कम मिला और बिचौलियों को अधिक.
लक्ष्य पूरा नहीं होने की वजह
सरकार द्वारा जिले को दिया गया लक्ष्य का पूरा नहीं होने के कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण विलंब से खरीद शुरू होना है. धान रखने को लेकर गोदाम की कमी, राशि भुगतान में काफी जद्दोजहद, बिचौलिया का हावी होना सहित अन्य वजह है. इसके कारण यह लक्ष्य से विभाग काफी दूर है. जबकि, लक्ष्य से अधिक धान किसानों ने उपजाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन