खिड़की तोड़ कर भाग गया फर्जी परीक्षार्थी

Published at :21 Mar 2015 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
खिड़की तोड़ कर भाग गया फर्जी परीक्षार्थी

हिसुआ : शहर के इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार दूसरे के बदले में परीक्षा देते एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. युवक को पकड़ कर कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी गयी. जब तक पुलिस आती तब तक वह कमरे की खिड़की के रॉड को मरोड़ कर वहां से भाग निकला था. […]

विज्ञापन
हिसुआ : शहर के इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार दूसरे के बदले में परीक्षा देते एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. युवक को पकड़ कर कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी गयी. जब तक पुलिस आती तब तक वह कमरे की खिड़की के रॉड को मरोड़ कर वहां से भाग निकला था.
जानकारी के अनुसार, पटवा सराय विद्यालय के छात्र के बदले भागने वाला युवक परीक्षा दे रहा था. वीक्षक आदि को उस पर संदेह हो रहा था. जांच के लिए सीओ ने उससे पूछताछ की और उसे पकड़ लिया. गौरतलब है कि इंटर विद्यालय में गुरुवार को भी एक फर्जी परीक्षार्थी नारदीगंज के मियां बिगहा गांव का रहने वाला सोनू कुमार पकड़ गया था. इंटर विद्यालय में और भी फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन